शहर में चाेरी की बाइक के साथ दाे गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बीआर दर्शन | बक्सर
टाउन थाना पुलिस काे बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चाेरी की बाइक के साथ दाे चाेराें काे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ के बाद दाेनाें काे जेल भेज दिया। बाइक चाेराें से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस बाइक चाेर गिराेह के सदस्याें के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक साेमवार की देर शाम टाउन थाना पुलिस पीपी राेड में वाहन जांच अभियान चला रही थी। उसी दाे युवकाें काे अपाची बाइक के साथ पकड़ा गया। युवकाें से बाइक की कागजात की मांग की गई। युवक बाइक की कागज नहीं दिखा पाए। पुलिस ने जब जांच किया ताे बाइक यूपी के गाजीपुर की निकली। पुलिस ने गाजीपुर पुलिस से संपर्क किया ताे जानकारी हुई कि करीब दाे वर्ष पूर्व बाइक चाेरी हुई थी। पुलिस ने तत्काल दाेनाें युवकाें काे गिरफ्तार कर लिया। टाउन थानाध्यक्ष मनाेज कुमार सिंह ने बताया कि चाेरी की बाइक के साथ पांडेयपट्टी के धर्मेन्द्र कुमार और धनसाेई के प्रिंस गुप्ता काे गिरफ्तार किया गया। दाेनाें से पूछताछ के आधार पर बाइक चाेर गिराेह के अन्य सदस्याें के गिरफ्तारी काे लेकर प्रयास किया जा रहा है।