शराब की सूचना पर पहुंची थी पुलिस, मिला कट्टा और कारतुस

बीआर दर्शन | बक्सर
शराब की सूचना पर छापेमारी करने पहुंची कोरान सराय थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने एक देसी कट्टा, तीन गोली और तीन खोखा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


कोरान सराय पुलिस ने बताया कि गुरुवार की शाम मुंगाव गांव में शराब तस्करी की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम गांव में पहुंची। पुलिस ने सुरेश राय के पुत्र धीरज कुमार को पकड़ा। युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक देसी कट्टा, तीन गोली और तीन खोखा बरामद किया गया। पुलिस ने युवक को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। कोरान सराय थानाध्यक्ष माधुरी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि युवक हथियार रखा हुआ है। इसी आधार पर उसके घर में छापेमारी कर छुपा कर रखा गया देसी कट्टा और कारतुस बरामद किया गया। युवक से पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।





