व्यवसाय में लगा घाटा तो चोरी में आजमाया हाथ, हुए गिरफ्तार
बीआर दर्शन | बक्सर
व्यवसाय में घाटा लगा तो दो भाईयों ने चोरी में हाथ आजमाया। हालांकि पुलिस ने दोनों भाईयों को चोरी के ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार कर लिया।आरा से चाेरी गई ट्रैक्टर काे बक्सर पुलिस ने गाेलम्बर के समीप से बरामद कर लिया। इस दाैरान पुलिस ने ट्रैक्टर चाेरी के दाे आराेपिताें काे भी गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार ट्रैक्टर चाेर काे आरा पुलिस अपने साथ लेकर चली गई।
औद्याैगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि काेरान सराय के रहने वाले आजाद श्रीवास्तव उर्फ अंजनी श्रीवास्तव आरा में छड़, सिमेंट का व्यवसाय करते है। शुक्रवार काे उनके दुकान से छड़ किसी दूसरे दुकान पर भेजे थे। अपने ट्रैक्टर से छड़ काे भेजे थे। चालक छड़ लेकर जा रहा था। रात हाेने के कारण ट्रैक्टर चालक कुल्हड़िया के समीप एक दुकान के समाने ट्रैक्टर खड़ी कर अपने घर आराम करने चला गया। करीब दाे-तीन घंटे आराम करने के बाद वापस आया ताे ट्रैक्टर गायब थी। चालक ने तत्काल इसकी सूचना आजाद श्रीवास्तव काे दिया। पीड़ित दुकानदार ने तत्काल इसकी सूचना अारा पुलिस काे दिया। आरा पुलिस त्वरित कार्रवाई में जुट गई। ट्रैक्टर में लगे जीपीएस से ट्रैक्टर काे सर्च किया गया। जीपीएस में ट्रैक्टर का लाेकेशन बक्सर में मिला। आरा पुलिस की सूचना पर तत्काल ट्रैक्टर काे गाेलम्बर के समीप से बरामद कर लिया गया। ट्रैक्टर चाेरी में मधुबनी जिला के भैयापट्टी गांव के सीताशरण ठाकुर के पुत्र अमरेश ठाकुर और समरेश ठाकुर काे गिरफ्तार किया गया। दाेनाें से पूछताछ के बाद कानूनी कार्रवाई के लिए आरा पुलिस काे साैंप दिया गया। बताया जाता है कि ट्रैक्टर चाेरी के आराेपित पूर्व में गाेलम्बर के समीप छड़, सिमेंट का व्यवसाय करते थे। व्यवसाय में घाटा लगने के बाद उनका व्यवसाय काफी प्रभावित हाे गया था। इसके बाद वे आरा में उक्त व्यवसायी के यहां सेल्समैन का भी कार्य किया था। बरामद छड़ की कीमत लगभग पांच लाख बताई जा रही है।