वीर कुंवर सिंह सेतु से 810 बोतल शराब के साथ कार सवार गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर
वीर कुंवर सिंह पुल पर मंगलवार को उत्पाद पुलिस में 810 बोतल शराब के साथ कार सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद पुलिस में पूछताछ के बाद शराब के साथ गिरफ्तार व्यक्ति को जेल भेज दिया।



उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि मंगलवार की सुबह उत्पाद इंस्पेक्टर कुंदन कुमार के नेतृत्व में वीर कुंवर सिंह पुल पर शराब तस्करी को लेकर वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के तरफ से आ रही एक कार को जांच टीम ने रोका। जांच के क्रम में कर से विभिन्न ब्रांड के 810 बोतल शराब बरामद किया गया। उत्पाद पुलिस में कर चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार युवक कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के गुंडे गांव के हरीराम राय का पुत्र पंकज कुमार राय है। युवक को उत्पाद अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद गिरफ्तार युवक को जेल भेज दिया गया।




