वीर कुंवर सिंह पुल से रेलिंग तोड़ गंगा नदी में गिरी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो

बीआर दर्शन | बक्सर
बक्सर को यूपी से जोड़ने वाले वीर कुंवर सिंह पुल पर शुक्रवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यूपी का तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रेलिंग को तोड़ते हुए गंगा नदी में जा गिरी। स्थानीय लोगों के सूचना पर गंगा ब्रिज थाना पुलिस, औद्योगिक थाना पुलिस, और टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस स्कॉर्पियो को गंगा नदी से निकलने का प्रयास में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 8:00 बजे यूपी के तरफ से एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो बक्सर के तरफ आ रही थी। बक्सर में प्रवेश करने से पूर्व स्कार्पियो चालक का नियंत्रण स्कॉर्पियो से हट गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो रेलिंग को तोड़ती हुई गंगा नदी में जा गिरी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया की दुल्लहपुर का एक युवक अपना स्कॉर्पियो लेकर सुबह से ही घर से निकलने की जानकारी मिल रही है। प्रथमदृष्टया स्कॉर्पियो उन्हीं की बताई जा रही है। हालांकि स्कॉर्पियो के निकालने के बाद ही सही जानकारी मिल सकती है। राहगीरों कि माने तो स्कॉर्पियो में तीन लोग सवार थे। पुलिस स्कॉर्पियो को निकालने के प्रयास में जुट गई है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है।