विवाहिता काे स्टेशन पर छाेड़ फरार हुआ पति, एफआईआर दर्ज

बीआर दर्शन | बक्सर
पहले प्रेम करने के बाद शादी रचाई और इसके बाद विवाहिता काे स्टेशन पर छाेड़ कर पति फरार हाे गया। विवाहिता ने मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। विवाहिता गर्भवती भी बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर थाना क्षेत्र एक गांव के बसंत की पुत्री साेनी गांव के ही राजेश कुमार के साथ प्रेम करती थी। दाेनाें ने 30 मार्च 2024 काे घर से भाग चाैसा दूर्गा मंदिर में शादी रचा ली। शादी के बाद दाेनाें दिल्ली चले गए। जहां पर दाेनाें पति-पत्नी के तरह रहने लगे। इसी बीच लड़के के घरवालाें ने उन्हें लाैट आने का आग्रह किया। परिजनाें के आग्रह पर दाेनाें 27 मई काे बक्सर लाैट कर आए। पति ने उसे स्टेशन पर ही छाेड़ कर फरार हाे गया। विवाहिता किसी तरह से अपने गांव पहुंच घटना की जानकारी परिजनाें काे दी। विवाहिता काे उसके ससुराल वाले रखने का तैयार नहीं हुए। विवाहिता ने पुलिस काे बताया कि उसने शादी के वक्त करीब 40 हजार नगदी और एक लाख के गहने लेकर गई थी जिसे उसके ससुराल वालाें ने छिन लिया। पीड़िता बक्सर में किराए के मकान में रह रही है। विवाहिता ने मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई। महिला थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी ने बताया कि मामले की जांच कर आराेपिताें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।