OTHERS

विभिन्न संगठनों द्वारा वीर कुंवर सिंह जयंती पर मनाया गया विजयोत्सव

वीर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया याद

बीआर दर्शन। बक्सर

1857 के आजादी के क्रांति के महानायक, शाहाबाद के शेर बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती विजयोत्सव के रूप में मनाया गया। विभिन्न संगठनों के द्वारा वीर कुंवर सिंह चौक पर स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

जदयू के प्रदेश नेता सह पूर्व प्रदेश महासचिव कमलेश सिंह और जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह के साथ कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। उक्त अवसर पर बाबू वीर कुंवर सिंह के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए पूर्व प्रदेश महासचिव कमलेश सिंह ने कहा कि आजादी की लड़ाई में बाबू वीर कुंवर सिंह के बहुत ही अहम योगदान रहा। वीर योद्धा को हम शाहाबाद के लोग याद रखने का काम करते हैं,और उनके इस जन्मदिन को बिहार सरकार विजयोत्सव के रूप में मनाती हैं। मौके पर संजय सिंह, जितेन्द्र कुमार सिंह, विमलेंद्र कुमार बब्लू, टूना राम, संजय चौधरी, राजेश कुशवाहा, धर्मेन्द्र ठाकुर,आजाद सिंह राठौर, अनूप पटेल, रविकांत कुशवाहा, शिवजी चौधरी त्यागी,विमलेश पाण्डेय, सिद्धी यादव,चन्दन पटेल,प्रदीप गुप्ता, राजू थे।

वहीं वीर कुंवर सिंह विजय उत्सव के अवसर पर स्थानीय पीपी रोड (जहाज घाट ) स्थित वीर कुंवर सिंह की बक्सर मे सबसे पुरानी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बक्सर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गोरख राम के द्वारा उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की । उन्होंने वीर कुंवर सिंह की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि ऐसे वीर योद्धाओं की कुर्बानी व्यर्थ न जाने दें, बेहतर समाज का निर्माण ही इनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा नेता रामजी सिंह ने किया, उक्त अवसर पर मनीष तिवारी, मुन्ना पंडित, सुमन पांडेय, वार्ड पार्षद विजय राजभर, अजय मानसिंहका, जयप्रकाश सिंह कुशवाहा, राजेश समाजवादी, विनय शुक्ला, दीपक थे।

वहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष और वीर कुंवर सिंह संस्थान के अध्यक्ष राम कुमार सिंह के साथ राजवंश सिंह ,चंद्रभूषण ओझा, डॉ श्रवण तिवारी, शशांक शेखर, धनंजय सिंह, प्रकाश पांडेय ने माल्यार्पण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button