विभिन्न मांगाें काे लेकर एएनएम ने सिविल सर्जन कार्यालय पर किया प्रदर्शन

बीआर दर्शन| बक्सर
बिहार संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा गोप गुट जिला शाखा बक्सर के बैनर तले राज्य संघ के निर्णय अनुसार गुरुवार काे हड़ताल संविदा कर्मियों ने सिविल सर्जन के समक्ष रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। सिविल सर्जन के माध्यम से कार्यपालक निदेशक राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार पटना को ज्ञापन साैंपा।
फेस अटेंडेंस वापस लेने तथा समान काम का समान वेतन देने, संविदा पर बहाल एएनएम की सेवा स्थाई करने सहित अन्य मांगों काे लेकर बिहार संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा 8 जुलाई से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार (हड़ताल) पर चल रहा है। इस अवसर पर जिले भर की तमाम संविदा एएनएम/ एनएचएम कर्मियों ने स्थानीय सदर अस्पताल में एक जुलूस निकाला तथा अपनी मांगों के समर्थन में जमकर नारे भी लगाए। महासंघ गोप गुट के जिलाध्यक्ष लवकुश सिंह, जिला सचिव महेंद्र प्रसाद जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश कुमार बिहार संविदा एएनएम संघर्ष मोर्चा की जिला अध्यक्ष ममता कुमारी जिला सचिव सरिता कुमारी ने सिविल सर्जन काे मांग पत्र साैंपा। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि एफआरएस से संबंधित उपस्थिति संबंधी भेदभावपूर्ण और अव्यवहारिक, अमानवीय एवं अनुचित आदेश जब तक सरकार वापस नहीं लेती है तब तक आंदोलन चलता रहेगा। नेताओं ने कहा कि इन ज्वलंत मुद्दों पर सरकार द्वारा अभी तक ना कोई सकारात्मक निर्णय किया जा सका। ऊपर से कार्य बहिष्कार आंदोलनकारीयों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने सहित दमनात्मक कार्रवाई की जा रही है जो संविधान प्रदत्त मौलिक अधिकारों पर आलोकतांत्रिक हमला है। नेताओं ने कहा कि शीघ्र मांगे नहीं मानी गई तो आने वाले मानसून सत्र के दौरान 23 जुलाई को विधानसभा तथा मुख्यमंत्री के समक्ष राज्यस्तरीय प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन में मुख्य रूप से बलिराम यादव, श्यामा राय, मुन्नी कुमारी, रागिनी कुमारी, प्रतिमा कुमारी, ज्योति कुमारी, पूजा कुमारी, सोनी कुमारी, सोनी कुमारी, अनिता कुमारी, प्रेमा कुमारी, प्रियंका कुमारी, राखी कुमारी, कुंती कुमारी, चंद्रावती कुमारी, ममता कुमारी, गीता मिश्रा, पूनम कुमारी, संध्या कुमारी, तनीषा कुमारी, संगीता कुमारी, सविता कुमारी, शांति कुमारी, सोनम कुमारी, सोनी, प्रिया, पुनीता कुमारी थी।