OTHERS

विधि व्यवस्था को लेकर बदले गए कई थानाध्यक्ष, प्रभार के भरोसे डुमरांव थाना 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने विधि व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए शाहाबाद रेंज के डीआईजी सत्यप्रकाश के निर्देशानुसार जिले में पुलिस अधिकारियों के बड़े स्तर पर थानाध्यक्षों का तबादला किया है। पुलिस कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार कुल 7 पुलिस पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने जानकारी देते हुए बताया है कि कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष रहे नीतीश कुमार को नावानगर थाना का कमान सौंपा गया है जबकि, गोलंबर चेकपोस्ट प्रभारी रह चुके सन्तोष कुमार को धनसोई थानाध्यक्ष बनाया गया है। वही डुमरांव थाना में पदस्थापित मतेंद्र कुमार को रिक्त पड़े डुमरांव थाना का प्रभार सौंपा गया है इसके अलावा सिकरौल थानाध्यक्ष बीरेंद्र प्रसाद यादव को नैनीजोर थानाध्यक्ष बनाया गया है।

वही ब्रह्मपुर थाना में पदस्थापित रिकेश कुमार को सिकरौल थानाध्यक्ष बनाया गया है। डुमरांव के अपर थानाध्यक्ष संजीत कुमार शर्मा को रामदास राय के डेरा थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। वही धनसोई थाना में पदस्थापित चंचल महथा को कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस कप्तान ने बताया कि जरूरत के हिसाब से ट्रांसफर पोस्टिंग होती रहती है। सभी पुलिस पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर नये पदस्थापन स्थान पर योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button