OTHERS

वामन द्वादशी पर वामनेश्वर धाम उमड़े श्रद्धालु, शहर में निकाली गई शोभायात्रा 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

भगवान वामन के जन्मोत्सव पर वामन द्वादशी स्नान के लिए रविवार को केंद्रीय कारा के समीप ठोरा गंगा के संगम पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ गया। श्रद्धालुओ ने गंगा और ठोरा नदी के संगम में डुबकी लगाई। दोपहर तक व्रत रख श्रद्धालु सेंट्रल जेल परिसर में स्थित वामनेश्वर मंदिर में जाकर भगवान वामन के दर्शन पूजन किया।

दोपहर होते ही मंदिर में भगवान वामन की पूजा व आरती शुरू हो गई घंटे घड़ियाल व शंख ध्वनि के बीच स्तुति गान होने लगी। भगवान को महाप्रसाद की भोग लगाए गए। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। त्रेता युग में भाद्रपक्ष शुक्लपक्ष द्वादशी तिथि को श्रवण नक्षत्र में बक्सर निवासी माता अदिति महर्षि कश्यप के पुत्र के तौर पर भगवान विष्णु के पांचवें अवतार के रूप में भगवान वामन का जन्म हुआ था, लिहाजा बक्सर के पौराणिक नाम में से एक वामनाश्रम भी है।

वामन द्वादशी के मौके पर शहर में भगवान वामन चेतना मंच द्वारा भगवान वामन जयंती महोत्सव समारोह धूमधाम से मनाई गई। मंच द्वारा रामेश्वर नाथ मंदिर से शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शहर भ्रमण करते हुए वामनधाम पहुंची। जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं एवं भक्तों ने भाग लिया। समाजसेवी संस्थाओं द्वारा जगह जगह पर जल और शर्बत की व्यवस्था की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button