लाखो रुपए के गांजा की खेप ले जाते ऑटो चालक गिरफ्तार, एक फरार

बीआर दर्शन | बक्सर
औद्योगिक थाना पुलिस को शनिवार की देर रात बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस में गांजा की खेप ले जाते हैं एक ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। अंधेरे का लाभ उठाकर तस्करी का मुख्य आरोपी फरार हो गया। पुलिस फरार गांजा तस्कर की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है। गांजा तस्करी में गिरफ्तार ऑटो चालक से पूछताछ के बाद पुलिस में जेल भेज दिया।
औद्योगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि शनिवार की शाम पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। उसी दौरान सूचना मिली कि परसिया रेलवे लाइन के समीप कुछ संदिग्ध लोग जुटे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस टीम ने एक आटो संदिग्ध रुप में आते देख रुकवाया। पुलिस ने ऑटो की तलाशी ली तो उसमें छुपा कर रखा गया करीब 24 किलो 780 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने ऑटो चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार ऑटो चालक दलसागर का रहने वाला सुनील कुमार है। पुलिस को देख अंधेरे का लाभ उठाकर गांजा तस्करी का मुख्य आरोपी फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फरार गांजा तस्कर के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। बरामद गांजा का कीमत लाखो रुपए आंकी जा रही है।