रेलवे ट्रैक के किनारे मिला युवक का शव, लू से माैत की संभावना

बीआर दर्शन | बक्सर
मालगाेदाम के समीप रेलवे ट्रैक के किनारे गुरुवार की सुबह एक युवक का शव मिला। शव की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार की सुबह रेलवे ट्रैक के किनारे एक युवक का शव देखा गया। स्थानीय लाेगाें ने इसकी सूचना तत्काल टाउन थाना पुलिस काे दी। पुलिस माैके पर पहुंच मृतक युवक के पहचान के प्रयास में जुट गई। मृतक युवक की पहचान भाेजपुर जिला के उदवंतनगर थाना क्षेत्र के गड़हनी गांव के स्व. लक्ष्मण केशरी के पुत्र कमल केशरी के रुप में हुई। मृतक वर्तमान में चीनी मिल माेहल्ले में रहता था। पुलिस ने युवक के पहचान कर घटना की सूचना उसके परिजनाें काे दी। सूचना मिलते ही परिजन माैके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव काे पाेस्टमार्टम के बाद परिजनाें काे साैंप दिया। टाउन थानाध्यक्ष मनाेज कुमार सिंह ने बताया कि संभावना जताई जा रही है कि युवक की माैत संभवत: लू लगने से हुई हाेगी। हालांकि पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट मिलने के बाद माैत के कारणाें की जानकारी हाे सकती है। मामले में अागे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।