रीवा के युवक का बक्सर में मिला शव, पुलिस ने परिजनाें काे साैंपा
मुंबई में नाैकरी करता था रीवा का मृतक युवक, भटक कर पहुंचा था बक्सर स्टेशन के समीप रेलवे के मैदान में गुरुवार काे मिला था मृतक युवक का शव
बीआर दर्शन | बक्सर
स्टेशन के समीप रेलवे मैदान में गुरुवार को मध्य प्रदेश के रीवा जिला के युवक का शव मिला। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम कराया। पुलिस ने पाेस्टमार्टम के बाद शव शुक्रवार को परिजनाें काे साैंप दिया गया। परिजनाें ने मामले में यूडी केस दर्ज कराई है। पुलिस मामले में जांच कर कानूनी कार्रवाई करने की बात कही।
मिली जानकारी के स्टेशन के समीप रेलवे मैदान में बने चबुतरा के नीचे गुरुवार काे एक युवक काे गिरा हुअा देखा गया। स्थानीय लाेगाें ने इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस काे दिया। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने देखा ताे युवक काे मृत पाया। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की जांच में युवक की पहचान मध्य प्रदेश के रीवा जिला के खैरा गांव के स्व. राम खेलावन निगम के पुत्र विनय निगम के रुप में हुई। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनाें काे दिया। सूचना मिलने के बाद शुक्रवार काे मृतक युवक के परिजन बक्सर पहुंच गए। पुलिस ने पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया। परिजनाें ने पुलिस काे बताया कि युवक मुंबई में निजी कंपनी में नाैकरी करता था। पिछले कुछ दिनाें से उसका तबीयत खराब था। मुंबई से घर लाैटने के क्रम में कैसे बक्सर पहुंच गया इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। परिजनाें काे अशंका है कि युवक भटक कर बक्सर पहुंच गया था। टाउन थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। परिजनाें ने मामले में यूडी केस दर्ज कराया है। मामले में जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।