रामाेबारिया गांव में हेराेइन की खरीद-बिक्री कर रहे दाे गिरफ्तार
औद्याैगिक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर किया कार्रवाई पांच पुड़िया हेराेइन के साथ दाे काे गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल
बीआर दर्शन | बक्सर
औद्याैगिक थाना पुलिस ने हेराेइन की खरीद-बिक्री कर रहे दाे लाेगाें काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार हेराेइन तस्कर और खरीदार काे पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस हेराेइन तस्कर से पूछताछ के आधार पर हेराेइन के बड़े तस्कराें के गिरफ्तारी काे लेकर प्रयास कर रही है। औद्याैगिक थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि मंगलवार काे हेराेइन की खरीद-बिक्री की सूचना मिली। तत्काल इसकी जानकारी वरीय अधिकारियाें काे दी गई। वरीय अधिकारियाें के निर्देश पर तत्काल छापेमारी किया गया। छापेमारी के दाैरान रामाेबारिया गांव के सत्येन्द्र ठाकुर और मंझरिया गांव के तनवीर हसन काे पांच पुड़िया हेराेइन के साथ गिरफ्तार किया गया। सत्येन्द्र ठाकुर हेराेइन की बिक्री कर रहा था। बताया जाता है कि हेराेइन तस्कर वार्ड सदस्य का पति है। जानकाराें का कहना है कि जिला में हेराेइन तस्करी काफी बढ़ गई है। हेराेइन का सेवन करने वालाें की संख्या में लगातार इजाफा हाे रहा है। हेराेइन का नशा अब गांवाें तक पहुंच चुका है। टाउन थाना का शांतिनगर और काेरान सराय थाना पुलिस पूर्व में कई हेराेइन तस्कराें काे गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालांकि अभी तक हेराेइन के बड़े तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लगे है। पुलिस के हाथ मात्र छाेटे स्तर पर हेराेइन तस्करी करने वाले ही लगते है।