रामलला प्राण-प्रतिष्ठा: राममय हुआ जिला, जगह – जगह निकाली गई शोभायात्रा, मनी दीपावली

बीआर दर्शन। बक्सर
देश का ऐतिहासिक क्षण अयोध्या में रामलला प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर पुरा जिला राममय हो गया। जगह-जगह शोभायात्रा निकाली गई। लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों के आगे भगवान राम का पूजन कर दीप जलाया। पुरे जिला में दीपावली का नजारा देखने को मिला। वहीं पुलिस और प्रशासन भी पुरी तरह से मुस्तैद रही। शहर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी लोग मंदिरों में पूजा कर प्रसाद वितरण किया। लोगों ने दीप जलाकर जय श्री राम के नारे लगाए। इसके साथ ही पूरे बक्सर में लोगों ने अपने घर में दीपक जलाकर खुशी मना रहे हैं।
इस दौरान कई कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे भी शामिल रहे। उन्होंने रामरेखा घाट पर श्रीराम कर्मभूमि न्यास सिद्धाश्रम द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। कहा कि राम का विरोध करने वाले मिट्टी में मिल जाएंगे। रामलला का विरोध करने वाला रोम का है।
चौबे ने कहा कि सदियों का इंतजार खत्म हुआ है। दिव्य दर्शन कर आंखें सजल हो गई। अनगिनत राम भक्तों के संघर्ष एवं बलिदान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भगवान श्री राम की जन्म भूमि पर मंदिर की पूर्ण स्थापना हुई है। यह गौरव का पल है। आज घर-घर में श्री राम ज्योति दीप जल रहा है। दीपावली मनाई जा रही है। श्री राम जय राम जय जय राम का संकीर्तन हो रहा है। आज कश्मीर से कन्याकुमारी तक देश अयोध्यामय हो गया है। रामरेखा घाट पर अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाया गया।
इस अवसर पर रामरेखा घाट पर केंद्रीय मंत्री द्वारा राम प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद बक्सर के रामरेखा घाट को शाम में सवा लाख दीयों से सजाया गया। जिसके लिए मिट्टी के दीया लाया गया है। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने कहा कि सदियों के इंतजार के बाद यह शुभ घड़ी आई है। भगवान श्री रामलला अपने जन्म स्थान पर विराजमान हो रहे हैं। इसे लेकर पूरे उत्सव का माहौल है। बक्सर में अलग तरह का उत्साह है। भगवान की प्रथम कर्मभूमि सिद्धाश्रम बक्सर रही है। इसे यादगार बनाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है।