Accident

रामरेखा घाट पर मछली पकड़ने गए चार युवक गंगा नदी में डूबे, दो की मौत एक रेफर 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

शहर के रामरेखा घाट पर रविवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया। मछली पकड़ने गया चार युवक गंगा नदी में डूब गए। आसपास के लोगों की सूचना पर मौके पर पहुंची टाउन थाना की पुलिस में गोताखोरों के मदद से डूबे हुए युवाओं को पानी से निकला। चारों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों में दो को मृत घोषित कर दिया वहीं एक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। एक युवक को इलाज के बाद घर भेज दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार शहर के सिविल लाइन पंजाबी मोहल्ले के नरेश भर के पुत्र संजू 40 वर्ष, मल्लाहटोली के राजाराम चौधरी का पुत्र महावीर 20 वर्ष, गोपाल चौधरी का पुत्र आकाश कुमार 18 वर्ष और सुरज कुमार 17 वर्ष मछली पकड़ने रामरेखा घाट गए थे। मछली पकड़ने का दौरान तीन रामरेखा घाट पर बने सीढ़ी में नीचे फंस गए। ही गहरे पानी में डूबने लगे। बताया जा रहा है सुरज बचाने के चक्कर में पानी पी लिया।आसपास के लोगों ने देखा तो तत्काल इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस देती है। टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गोताखोरों के मदद से तीनों को पानी से निकलवाया। पुलिस ने तत्काल चारो को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने संजू और महावीर को मृत घोषित कर दिया। वहीं आकाश की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। घटना के बाद मल्लाहटोली और पंजाबी मोहल्ले में मातम का माहौल छा गया। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button