CRIME

राजपुर में महिला के साथ दुष्कर्म,  दर्ज हुई एफआईआर 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

राजपुर थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। एसपी मनीष कुमार के निर्देश पर राजपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। राजपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला एसपी आफिस में पहुंच अपने साथ दुष्कर्म की घटना होने के बारे में बताई। एसपी ने मामले की गंभीरता काे देखते हुए तत्काल राजपुर थाना काे एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया। राजपुर थाना पुलिस ने महिला के बयान पर एक नामजद समेत एक अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

दुष्कर्म की घटना के बाद गांव में चर्चाओं का बाजार गर्म हाे गया। ग्रामीणों के अनुसार यह मामला 15 दिन पहले का है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। प्रेम में पागल महिला और उसके कथित प्रेमी द्वारा जहर खाने की भी बात सामने आई थी। जिनका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया था। बताया जाता है कि महिला और कथित प्रेमी के बीच पैसाें के लेनदेन का भी मामला था। हालांकि महिला के द्वारा सूचना मिलते ही एसपी ने राजपुर थानाध्यक्ष काे एफआईआर दर्ज कर जांच करने का निर्देश दिया है। राजपुर थानाध्यक्ष संताेष कुमार ने बताया कि मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button