राजपुर में चाट में पलटी ट्रैक्टर, चालक की दबकर हुई माैत

बीआर दर्शन | बक्सर
राजपुर थाना क्षेत्र के हेठुआ गांव में ट्रैक्टर पलटने से चालक की माैत हाे गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया। घटना के बाद मृतक चालक के घर में काेहराम मच गया। परिजनाें का राे-राे कर बुरा हाल हाे गया। स्थानीय लाेगाें ने प्रशासन से मृतक के परिजनाें के लिए अार्थिक मुआवजे की मांग की है।
मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर थाना क्षेत्र के हेठूआ गांव के बधार मे मांगोंपुर गांव निवासी अवधेश राम का पुत्र महेश राम 40 वर्ष ट्रैक्टर द्वारा मिट्टी ढूलाई का कार्य कर रहा था। आने-जाने के लिए सिर्फ एक गाड़ी का सिंगल रास्ता था उस रास्ते में दोनों तरफ से गाड़ी आ गई। ट्रैक्टर चालक दूसरे वाहन को पास देने के चक्कर में ट्रैक्टर का संतुलन खो दिया। जिससे ट्रैक्टर करीब 20 फीट गहरे चाट में पलट गई। ट्रैक्टर पलटने से मौके पर अफरा- तफरी मच गई। ट्रैक्टर पलटने से चालक उसी में दब गया। माैके पर पहुंचे लोगों ने जेसीबी से ट्रैक्टर उठाकर चालक को बाहर निकाला। चालक की मौत माैके पर ही हो चुकी थी। घटना के बाद परिवार में काेहराम मच गया। घटना की सूचना पुलिस काे दी गई। राजपुर थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया की सूचना पर पुलिस माैके पर पहुंच शव का पाेस्टमार्टम कराई। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। परिजनाें के द्वारा एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।