राजपुर, ब्रह्मपुर समेत 15 थानों में नए थानाध्यक्ष तैनात, एसपी ने जारी किए निर्देश

बीआर दर्शन | बक्सर
विधानसभा चुनाव को लेकर चुनावी तबादले के कारण जिले के पन्द्रह थानेदारों की कुर्सी खाली हो गई थी। इनमें पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है।
पुलिस कप्तान द्वारा जारी सूची के अनुसार अनिल कुमार पासवान को बासुदेवा, संतोष कुमार को सोनवर्षा, नेहा कुमारी को मुरार थाना, संदीप कुमार राम कृष्णाब्रह्म थाना, अजय कुमार को चक्की, सुरेन्द्र बैठा नैनीजोर, पूजा कुमारी (2) को तिलकराय हाता, अभिषेक कुमार पांडेय जो मुरार थाने में तैनात थे उन्हें रामदास राय डेरा का थानाध्यक्ष बनाया गया है।
चन्दन कुमार को नया भोजपुर, माधुरी कुमारी को कोरानसराय थाना, कुसुम कुमारी को नावानगर थानाध्यक्ष, निवास कुमार थानाध्यक्ष राजपुर, अंकुश कुमार मंडल थानाध्यक्ष सिकरौल, मनीष कुमार शर्मा थानाध्यक्ष एससीएसटी, ब्रजेश कुमार जो डीआइयू में थे उन्हें ब्रह्मपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर योगदान कर सूचित करने का निर्देश दिया गया है।