CRIME

राजपुर थाना पुलिस को मिली सफलता, हथियारों के साथ एक गिरफ्तार 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

जिले की राजपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग स्थानों से एक बंदूक, तीन देसी कट्टा और कई जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस ने दो आरोपितों को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया।

सोमवार को सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि रविवार को पुलिस को सूचना मिली थी कि राजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूप पोखर से बारूपुर जाने वाले रास्ते के पास एक व्यक्ति हथियार लहरा रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है।

सूचना मिलते ही एसपी शुभम आर्य के निर्देश पर एसडीपीओ गौरव पांडेय के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। टीम जब मौके पर पहुंची तो एक व्यक्ति दोनों हाथों में हथियार लहराता हुआ दिखाई दिया। पुलिस को देखते ही वह हथियार कमर में छुपाकर भागने लगा, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से दो देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम चंदन राजभर (पिता–राम किशोर राजभर), निवासी बारूपुर, थाना राजपुर, जिला बक्सर बताया। आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अवैध हथियार रखकर लोगों को डराने-धमकाने और अपना वर्चस्व कायम करने के लिए इस तरह की हरकत करता था। एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ राजपुर थाना में पहले से रंगदारी और मारपीट के दो मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी अभियान में राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार, प्रमोद कुमार, शिव कुमार, उमेश यादव सहित सशस्त्र बल शामिल रहे।

वहीं दूसरी तरफ पुलिस को सूचना मिली थी कि रसेन गांव में एक घर में हथियार छुपाकर रखे गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने ईश्वर चंद्र सिंह उर्फ झगरु यादव के घर छापेमारी की गई। छापेमारी में एक बंदूक, एक देसी कट्टा और छह गोलियां बरामद की गई हैं। छापेमारी की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button