OTHERS

राजपुर थाना परिसर में प्रेमी जोड़े की हुई शादी, साक्षी बने पुलिस और जनप्रतिनिधि 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

राजपुर थाना परिसर में सोमवार को प्रेमी जोड़े की शादी कराई गई। शादी पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस की मौजूदगी में कराई गई। थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में शादी की रस्म को पूरा किया गया। भोलेनाथ इस शादी के गवाह बने।

मिली जानकारी के अनुसार राजपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव के रहने वाली एक लड़की का ददुरा गांव के रहने वाले एक लड़के से कई साल से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। जिसको लेकर के प्रेमी जुगल कई बार घर से भाग गए थे। इसके बाद परिजनों ने इसकी सूचना राजपुर पंचायत के मुखिया अनिल कुमार सिंह तथा सरपंच विश्वामित्र सिंह को दिया । जिसके बाद दोनों परिवारों की रजामंदी व समझौते के बाद प्रेमी जोड़े की शादी राजपुर थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में करा दी गई। इस मौके पर बजाप्ता मंत्रोचार के बीच सिंदूरदान की रस्म भी निभाई गई। शादी के बाद मिठाई भी बांटा गया। मामले की जानकारी देते हुए मुखिया अनिल कुमार सिंह ने बताया कि ददुरा गांव के रहने वाले ललन पासवान के पुत्र देवीलाल पासवान तथा पुरैनी गांव के रहने वाले देवव्रत पासवान की पुत्री निराशा कुमारी के साथ कई साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसको लेकर इन दोनों पक्षों के बीच समझौता करा कर शिव मंदिर में शादी करा दी गई। शादी के बाद दोनों परिवारों में खुशी देखी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button