CRIME

राजपुर थाना क्षेत्र में हत्या : द्वार पर सो रहे किसान की धारदार हथियार से मार हुई हत्या 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

राजपुर थाना क्षेत्र के खरगपुरा गांव में अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से हमला कर के एक अधेड़ उम्र के किसान की हत्या कर दी है। घटना के बाद गांव में सनसनी फ़ैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सदर एसडीपीओ धीरज कुमार और थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सिंह सदल बल के साथ पहुंच गए और मामले की छानबीन में जुट गए। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि खड़गपुरा गांव के विमलेश्वर तिवारी (उम्र -55 वर्षीय) दरवाजे पर सो रहे थे। शनिवार की सुबह द्वार बने बाथरूम में ग्रामीणों ने शव को देखा। मृतक के सर पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। एफएसएल की टीम मौके पर पहुंच साक्ष्य एकत्र कर रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि परिजनों एवं स्थानीय लोगों से घटना के सम्बंध में जानकारियां हासिल की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जांच कर रही है जल्द ही पूरे घटना का खुलासा करते हुए दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बताया जा रहा है कि मृतक के दो पुत्र हैं एक मुंबई में रहता है और दूसरा महावीर स्थान निजी स्कूल में पढ़ाता है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना के बाद ग्रामीण सकते में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button