राजपुर के युवक का कैमूर क्षेत्र में पेड़ पर लटका मिला शव
राजपुर थाना क्षेत्र के रुपापोखर गांव का रहने वाला था मृतक रामगढ़ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा

बीआर दर्शन। बक्सर
राजपुर थाना क्षेत्र के रूपापोखर निवासी एक युवक का शव कैमूर के रामगढ़ में पेड़ से लटका मिला। रामगढ़ की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। परिजनों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर थाना क्षेत्र के रूपापोखर गांव निवासी सत्य नरायण राय के 29 वर्षीय पुत्र संजय राय की पत्नी ममता देवी से कमाने और बाहर रहने के लिए अक्सर झगड़ा होते रहता था। शनिवार को इसी बात को लेकर विवाद हुआ। विवाद के बाद पत्नी यूपी के उसियां गांव अपने मायके चली गई। शाम में उसके मायके वाले ऑटो और बाइक से रूपा पोखर गांव पहुंचे और पति को अपने साथ ले गए। ग्रामीणों द्वारा विरोध नहीं किया गया कि पति-पत्नी का मामला है। अपने पति को अपने मायके लेकर जा रही है। हालांकि जब परिजनों द्वारा कुछ देर बाद हाल चाल जानने को लेकर पूछा गया तो पत्नी द्वारा बताया गया कि वह कहीं भाग गए हैं। परिजनों द्वारा खोजबीन की गई। पता चला कि कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के रोहिणी में एक पीपल के पेड़ से युवक का शव लटकता हुआ पुलिस को मिला है। रामगढ़ पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया।
राजपूर थानाध्यक्ष राजेश मालाकार ने बताया कि रामगढ़ क्षेत्र में हत्या को बात सामने आई है। रामगढ़ थानाध्यक्ष आर के यादव द्वारा बताया गया कि जानकारी मिली है कि युवक मानसिक रूप से कमजोर है। थाना क्षेत्र के रोहणी गांव के पास पेड़ से फांसी लगा लटक गया था। इस मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच की जा रही है।