Accident

रफ्तार का कहर : दो अलग-अलग सड़क घटनाओं में तीन युवकों की मौत 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र स्थित बक्सर इटाढ़ी मार्ग पर मंगलवार की रात दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

पहली घटना मुफ़स्सिल थाना क्षेत्र के लालगंज स्थित वास्तु बिहार के पास हुई। जिसमें किसी वाहन की टक्कर से 33 वर्षीय बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृत युवक की पहचान धनसोई थाना क्षेत्र के सिसौंधा निवासी विश्वनाथ यादव का पुत्र उपेंद्र यादव के रूप में कई गई। उपेंद्र यादव बक्सर की ओर से गांव जा रहा था। इसी बीच किसी वाहन ने टक्कर मार दी, रात का वक्त होने पर सुनसान जगह पर घायल हो तड़पता रहा। गश्ती पर निकली पुलिस ने देखा तो उसे सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पहचान के बाद परिजनों को सूचना दे, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

वहीं दूसरी घटना इसी मार्ग पर पी सी कालेज के पास हुई जहां दो तेज गति बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस ने दोनों को सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि इटाढ़ी थाना के हरपुर निवासी अरविंद चौधरी का 22 वर्षीय पुत्र विवेक कुमार अपनी बाइक पर सवार हो बक्सर से अपने गांव जा रहा था। तभी पीसी कालेज के समीप तेज गति से बाइक से लालगंज निवासी राजनरायन सिंह का 30 वर्षीय रोहित कुमार की तेज बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। जिसमें गम्भीर रूप से दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया जहां पर उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।

चौकी प्रभारी गुड्डू चौधरी ने बताया की दोनों घटनाओं में तीन युवकों की मौत हो गई है। जिनका पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button