यूपी के युवक का बैग ले भागे उचक्के, पुलिस ने किया बरामद

बीआर दर्शन | बक्सर
यूपी जा रहे एक युवक का बैग बाइक सवार उचक्काें ने शनिवार की शाम झपट लिया। युवक ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस काे दी। सूचना मिलते ही पुलिस उचक्काें के पीछे लग गई। पुलिस काे देख उचक्के बैग फेंक कर फरार हाे गए। पुलिस ने बैग काे सकुशल बरामद कर युवक काे साैंप दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के बलिया जिला के चितबड़ागांव के गाेपाल जी जायसवाल का पुत्र सर्वेश कुमार जायसवाल कहीं से आ रहा था। गाेलम्बर के समीप बाइक सवार उचक्काें ने उसका बैग झपट लिया। बैग में एप्पल का टैब और अन्य जरुरी कागजात थे। युवक ने तत्काल इसकी सूचना टाउन थाना पुलिस काे दिया। पुलिस ने तत्काल उच्चकाें काे पकड़ने के लिए उनके पीछे लग गई। पुलिस काे देख उच्चकाें ने बैग सड़क किनारे फेंक कर फरार हाे गए। पुलिस ने बैग काे गाेलम्बर के समीप से बरामद कर लिया। टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि बैग काे सकुशल बरामद कर युवक काे साैंप दिया गया।