मौनी अमावस्या पर लाखो श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई डुबकी

बीआर दर्शन | बक्सर
माघ माह के प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या पर बुधवार को लाखों श्रद्धालुओं ने बक्सर के रामरेखा घाट पर उत्तरायणी गंगा में डुबकी लगाई। सुबह से ही श्रद्धालुओं का रेला गंगा तट पर पहुंचने लगे थे। श्रद्धालुओं ने नगर के रामरेखा घाट के अलावा नाथ बाबा घाट, सुमेश्वर स्थान घाट, बंगला घाट, सती घाट, गोला घाट पर गंगा में डुबकी लगाने के बाद विधि विधान से मां गंगा का पूजन-अर्चन कर दान किये।
बुधवार को अहले सुबह ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का आस्था भारी दिखा। लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखा। घाटों के अलावा पूरे माघ मेला में सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया है। मॉडल थाना चौक पर ट्रैफिक प्रभारी संजय कुमार पूरी टीम के साथ मुस्तैद रहे। ज्योति प्रकाश चौक से मॉडल थाना तक वाहनों का आवागमन बंद रहा। वही रामरेखा घाट रोड में बाइक तक जाने पर रोक लगाई गयी थी। थाना चौक से रामरेखा घाट तक श्रद्धालुओं की भीड़ से सड़क पूरी तरह पटा रहा। वहीं रामरेखा घाट मुख्य गेट पर भी पुलिस बल की तैनाती रही। जबकि घाट किनारे जहां सबसे ज्यादा भीड़ थी। पुलिस बल की आवश्यकता थी एक भी पुलिस के जवान नहीं दिखे। वही गंगा में मोटर वोट से प्रशासन की टीम गश्त करते दिखे।
मौनी अमावस्या मेले में सुबह 5 बजे के बाद सड़को पर काफी भीड़ हो गया इस दौरान लोग रेंगते हुए नजर आए पुलिस चौकी से घाट तक पहुंचने में आधे घंटे से भी अधिक समय लग जा रहा था। हालांकि पुलिस प्रशासन ने पूर्व से ही सुरक्षा तैयारियां कर रखी थी।