मेन रोड स्थित बर्तन दुकान में लाखाे की चाेरी, एफआईआर दर्ज

बीआर दर्शन | बक्सर
शहर के तुरहा टाेली मेें चाेराें ने बीती रात एक बर्तन दुकान काे निशाना बना लिया। चाेराें ने दुकान में रखे नगदी समेत लाखाे रुपए मुल्य के बर्तन उड़ा ले गए। पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस काे दिया। पुलिस ने माैके पर पहुंच मामले की जांच की। चाेरी की घटना काे लेकर दुकानदार ने स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक यूपी के भराैली के रहने वाले महेन्द्र कुमार साह उर्फ मेहीलाल तुरहा टाेली में बर्तन की दुकान चलाते है। 21 की रात्रि काे दुकान बंद कर घर चले गए। सुबह में आए ताे दुकान का ताला टुटा हुआ पाया। चाेराें ने दुकान के गल्ले में रखा करीब 35 हजार नगदी के साथ लाखाे रुपए के बर्तन उड़ा ले गए। पीड़ित दुकानदार के मुताबिक चाेराें ने 200 किलाे से अधिक के पितल, कांस्य और तांबा के बर्तन उड़ा ले गए है। दुकानदार ने घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस काे दिया। टाउन थाना पुलिस माैके पर पहुंच चाेरी की घटना की जांच में जुट गई। टाउन थानाध्यक्ष संजय प्रसाद सिन्हा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। चाेराें काे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
शहर में हाेती है पुलिस की गश्ती:
अपराध के राेकथाम काे लेकर सरकार के निर्देश पर लगातार जांच अभियान, गश्ती स्थानीय पुलिस चलाने का दावा करती है। शहर समेत जिला के विभिन्न क्षेत्राें में गश्ती का दावा करती है। शहर में 24 घंटे गश्ती किया जाता है ऐसे में दुकान में चाेरी में हाेना चर्चा का विषय है।