OTHERS

मिस्ड कॉल पर हुआ प्रेम, प्रेमी से मिलने 300 किलोमीटर सफर कर पहुंची प्रेमिका 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

मिस्ड काॅल से पनपे प्रेम में प्रेमी से मिलने किशोरी अपने घर से करीब तीन सौ किलोमीटर दूर रोहतास जिला के दावथ पहुंच गई। कथित प्रेमी और प्रेमिका दावथ से बाइक द्वारा बुधवार को बक्सर स्टेशन पहुंचे। प्रेमी जोड़े के संदिग्ध रूप से लड़ते-झगड़ते देख स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना की डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किशोरी और युवक को अपने साथ ले गई। किशोरी की खराब हालत देख सदर अस्पताल में इलाज कराया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक करीब दो मधुबनी जिला के लौकही थाना क्षेत्र के एक किशोरी का रोहतास जिला के दावथ थाना क्षेत्र के अमरजीत ठाकुर से मिस्ड कॉल के सहारे संपर्क हुआ। दोनों के बीच दो वर्षों तक बातचीत होती रही। इसी बीच किशोरी प्रेमी से मिलने के लिए स्कूल जाने के बहाने घर से निकल गई। किशोरी ट्रेन से आरा पहुंची। आरा पहुंचने की जानकारी प्रेमी को देते हुए दावथ के लिए बस में सवार हो गई। बताया जाता है कि अमरजीत पीरो में ही किशोरी को बस से उतार बाइक से लेकर बक्सर पहुंच गया। बक्सर में युवक ने अपने एक साथी को बुलाया। तीनों रेलवे स्टेशन के समीप मैदान में किसी बात को लेकर झगड़ रहे थे। इसी दौरान किशोरी बेहोश होकर गिर गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच अमरजीत और किशोरी को अपने साथ ले लिया। किशोरी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घटना की जानकारी मधुबनी पुलिस को दी गई। टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी के परिजन और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई है। मधुबनी पुलिस के आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button