OTHERS

महाशिवरात्रि पर श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में किया जलाभिषेक, निकली बारात 

 

बीआर दर्शन। बक्सर

महाशिवरात्रि पर्व पर जिले के प्रसिद्ध शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। शहर के रामेश्वर नाथ मंदिर, नाथ बाबा मंदिर व गौरीशंकर मंदिर समेत सभी शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के मौके पर लाखो की संख्या में भक्तों ने जलाभिषेक किया। शिव मंदिरों में सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना व जलाभिषेक किया। वहीं शाम को कोईरपुरवा और खलासी मोहल्ले से शिव बारात निकाली गई। शिव बारात पुरे शहर में भ्रमण किया।

महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए अहले सुबह से जिला के सभी शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी लंबी कतारें लग गई थी। जिससे जलाभिषेक करने के लिए घंटो तक इंतजार करना पड़ा। व्यवस्था को लेकर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। स्थानीय प्रशासन द्वारा पर्याप्त संख्या में महिला पुलिस बल को तैनात किया गया था। इसके अलावा गंगा ठोरा के संगम स्थित संगमेश्वर महादेव मंदिर, केंद्रीय कारा परिसर स्थित वामनेश्वर महादेव मंदिर, सोमेश्वर नाथ मंदिर, चरित्रवन स्थित चित्ररथेश्वर महादेव मंदिर, सिद्धनाथ महादेव मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर समेत आस पास के गांवों में शिवालयों में भी भक्तों ने पूजा-अर्चना के उपरांत जलाभिषेक किया। इसके साथ ही जिले के ब्रह्मपुर स्थित ब्रह्मेश्वर नाथ मंदिर और इटाढ़ी प्रखंड के सोखा धाम में भी श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना किया।

शाम को शहर के कोइरपुरवा व खलासी मोहल्ला से भव्य शिव बारात निकाली गई।  शहर के खल्लासी मोहल्ला श्री शिव बारात समिति और श्री शिव बारात ग्राम सुधार समिति ज्योति प्रकाश चौक से भगवान शंकर की भव्य बारात निकाली गई। बारात में हाथी, ऊंट, घोड़ा से लेकर बैंड बाजा और डीजे पर डांस करते युवा शामिल थे।

देवता के साथ भूत प्रेत भी हुए शामिल महादेव की बारात में ब्रह्मा, विष्णु, शेषनाग, घोड़े वाले रथ पर सूर्यदेव, बैल पर यमराज के अलावा सभी देवी देवता, जीव जंतु साप, बिच्छू, भूत, पिचास के साथ सभी देवलोक शामिल रहा। इसमें लगभग एक दर्जन ट्रैक्टर को सजाकर सभी देवलोक धरती पर दिखता है। खलासी मोहल्ला से बारात निकलन स्टेशन से होते हुए कोइरपुरवा, खलासी मोहल्ला, यमुना चौक, सिंडिकेट, मुनीम चौक, यमुना चौक, ठठेरी बाजार, पीपी रोड, पुलिस चौकी, से चरित्रवन पंचमुखी शिव मंदिर पहुंचता है भगवान शिव के गले में पार्वती वरमाला डालती है। भगवान शिव का पार्वती के साथ विवाह होता है। शहर में निकली बारात को देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ महिलाओं व बच्चो की भारी भीड़ देखी जा रही थी। वहीं शहरवासियों के द्वारा बारात को पानी व शरबत की व्यवस्था की गई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button