OTHERS

मकर संक्रांति उत्सव सह संगोष्ठी में अध्यात्मिक नगरी बक्सर को बचाने की उठी आवाज 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

नगर के बाइपास रोड स्थित एक निजी होटल में मकर संक्रांति के पावन अवसर पर बुधवार को भगवान वामन चेतना मंच के तत्वाधान में मकर संक्रांति उत्सव सह संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

इस संगोष्ठी की अध्यक्षता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी ने की। जबकि संचालन प्रमोद कुमार चौबे ने किया। संगोष्ठी की भूमिका प्रकाश पांडेय विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि बक्सर में भव्य भगवान पंचकोसी कारिडोर बनाने से रोजगार का सृजन होगा और जिले का चहूँमुखी विकास होगा‌। बैठक में मंच के विकास, विस्तार और भगवान वामन रथयात्रा को अधिक भव्य बनाने के लिए विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि बक्सर भगवान वामन की जन्मस्थली है, लेकिन यह शहर अभी भी उपेक्षित है। इसे धार्मिक और सांस्कृतिक मानचित्र पर विशेष स्थान दिलाने के लिए एक स्वर में आवाज उठी। वही वामन द्वादशी के अवसर पर होने वाली भगवान वामन रथयात्रा को अधिक भव्य बनाने के लिए संपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। संगोष्ठी में अन्य सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंच के विकास व विस्तार को लेकर कई सुझाव दिए और सदस्यों से उनके कार्यों में योगदान देने की अपील की। इस दौरान प्रांतीय व शाहाबाद क्षेत्र के लिए टीम की घोषणा की गई। भगवान वामन से जुड़े संदेश को जन- जन तक पहुंचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम में भगवान वामन भोग दही चुड़ा का प्रसाद सैकड़ों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया। अतिथियों को भगवान वामन का मोमेंटों देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में पूर्व विधायक मुन्ना तिवारी, शाहपुर विधायक राकेश ओझा, पीताम्बर जी महाराज , कृष्णानंद शास्त्री, रणधीर ओझा, वर्षा पाडेय, आनंद पांडेय, चुनमुन चौबे, मींटु उपाध्याय, दयानंद उपाध्याय, सरोज तिवारी, अभिषेक ओझा, कमलाकर ओझा, सुरेश मिश्र, अखिलेश पांडेय,कामेश्वर पांडेय, डॉ. एसएन उपाध्याय, पियूष पांडेय, सोनू तिवारी, राकेश दुबे, मनोज दूबे, धनंजय मिश्र, चंदन उपाध्याय, मनमन पांडेय, गोपाल पांडेय, सुनिल मिश्रा, ब्रजेश तिवारी, सतीश दूबे समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button