OTHERS

भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित हुए बक्सर आरपीएफ उप निरीक्षक 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

बक्सर के आरपीएफ उप निरीक्षक दिनेश चौधरी को राष्ट्रपति द्वारा प्रदत्त भारतीय पुलिस पदक (IPM) को वलसाड (गुजरात) मे मनाए जा रहे आरपीएफ रेजिंग डे 2025 के समारोह में माननीय केंद्रीय रेल मंत्री भारत सरकार अश्वनी वैष्णव के द्वारा भारतीय पुलिस पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। यह पुरस्कार इनके 36 साल के बेदाग सेवा, अनुशासन, ईमानदारी और उत्कृष्ट सेवा के फल स्वरुप राष्ट्रपति द्वारा दिया गया। यह पुरस्कार पाकर उप निरीक्षक काफी हर्षित एवं गौरवान्वित है।

भारतीय पुलिस पदक को प्राप्त कर लौटने पर निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार, उप निरीक्षक विजेंद्र मुवाल, सहायक उप निरीक्षक उमेश राय सहित अधिकारी एवं जवानों तथा बक्सर के समाजसेवी गणमान्य लोगों द्वारा बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। बक्सर आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सह निरीक्षक कुंदन कुमार ने अधिकारियों और जवानों का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि ईमानदारी और सेवा निष्ठा से किया गया कार्य व्यर्थ नहीं जाता है। उसका फल जरूर मिलता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button