भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता का सड़क हादसे में मौत

बीआर दर्शन | बक्सर
भवन निर्माण विभाग में कार्यरत कार्यपालक अभियंता राम अवतार नीरज की मौत सड़क दुघर्टना में हो गई। घटना शनिवार रात अयोध्या जाने के क्रम में सुल्तानपुर के आगे हुआ। घटना के बाद जिला प्रशासन में शोक व्याप्त है।
मिली जानकारी के मुताबिक कार्यपालक अभियंता शनिवार को अपने परिवार के साथ अयोध्या जाने के लिए स्कार्पियो से निकले थे। अयोध्या जिला के पूराकलंदर थाना क्षेत्र में सामने से आ रही डंफर से टक्कर हो गई। टक्कर में कार्यपालक अभियंता की मौके पर मौत हो गई। वहीं स्कार्पियो चालक के साथ पत्नी राजकुमारी देवी एवं बेटा यशराज समेत अन्य सदस्य जख्मी हो गए। ज़ख्मियों को स्थानीय उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया गया। यूपी पुलिस घटना की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, कार्यपालक अभियंता जुलाई 2024 में जहानाबाद से बक्सर जिले में पोस्टिंग पर आए थे। वे मूल रूप से पटना के निवासी थे। कार्यपालक अभियंता की मौत से उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं प्रशासनिक विभाग में भी उनकी सेवाओं को याद किया जा रहा है। अधिकारी बताते हैं कि कार्यपालक अभियंता एक योग्य और मेहनती अधिकारी थे, जिनकी सेवाएं बक्सर जिले में महत्वपूर्ण मानी जाती थीं। दुर्घटना के बाद क्षेत्रीय प्रशासन और उनके विभाग ने कार्यपालक अभियंता को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।