CRIME

ब्रह्मपुर में अवैध हथियार के साथ चल रही थी शराब पार्टी, कनीय विद्युत अभियंता समेत छह गिरफ्तार

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

ब्रह्मपुर पुलिस ने बुधवार रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध देसी राइफल के साथ शराब पार्टी कर रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में बिजली विभाग ब्रह्मपुर में पदस्थापित कनीय विद्युत अभियंता अमित कुमार राय भी शामिल हैं। पुलिस ने मौके से एक अवैध कंट्रीमेंड राइफल, 1 लाख 15 हजार रुपये नकद और विदेशी शराब की एक बोतल बरामद की है। पुलिस पुरे मामले की जांच में जुटी हुई है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि ब्रह्मपुर चौराहा के पास स्थित एक कमरे में रामेश्वरनाथ तिवारी पांच से छह लोगों के साथ शराब पार्टी कर रहे हैं और वहां हथियार भी मौजूद है। सूचना की पुष्टि होते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और कमरे की घेराबंदी कर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान कमरे से रामेश्वरनाथ तिवारी, सुधांशु रंजन, अमित कुमार पांडेय, संजय साह, अमित कुमार राय और प्रियांशु मिश्रा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि कुछ आरोपी शराब सेवन करते हुए पाए गए और मौके से बड़ी मात्रा में नकदी और अवैध हथियार मिला।

थानाध्यक्ष ने अपने बयान पर एफआईआर दर्ज करते हुए छहों आरोपियों को जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि बरामद अवैध कंट्रीमेंड राइफल किसकी है और इसे किस उद्देश्य से रखा गया था। ब्रह्मपुर पुलिस का कहना है कि पुरे मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button