बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारीयों को एसपी ने किया सम्मानित

बीआर दर्शन | बक्सर
पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने मंगलवार काे पुलिस कार्यालय में क्राइम मिटिंग किया। इस दाैरान सभी थानाध्यक्ष के साथ अन्य वरीय अधिकारी माैजूद थे। इस दाैरान उन्हाेंने बेहतर कार्य और कांडाे के त्वरित और तेजी से निष्पादन करने वाले पुलिस अधिकारियाें काे सम्मानित करते हुए पुरस्कृत किया। इस दाैरान पांच थानाध्यक्षाें के साथ विभिन्न थाना में तैनात 19 पुलिस पदाधिकारियाें काे पुरस्कृत किया गया। एसपी के हाथाें पुरस्कार पाकर पुलिस अधिकारी गदगद दिखे।
एसपी ने बताया कि विभिन्न थाना के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा अपने कर्तव्याें के प्रति संवेदनशील एवं त्वरित अनुसंधान कार्यशैली का प्रदर्शन करते हुए कांडाे का निष्पादन किया। उन्हाेंने कांडाे के निष्पादन में पुरी तत्परता और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्याें का निर्वहन किया। बेहतर कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारी मुनचुन बैठा चक्की थाना, भगवान प्रसाद साेनवर्षा थाना, रविशंकर कुमार राजपुर थाना, रामाशंकर तिवारी बगेन गाेला थाना, जय प्रकाश कुमार राजपुर थाना, रविन्द्रनाथ पाल राजपुर थाना, कपिलदेव राम कृष्णाब्रह्म थाना, अनिल कुमार राजपुर थाना, रंजीत पासवान राजपुर थाना, अवधेश यादव नगर थाना, ब्यूटी कुमारी मुरार थाना, अनिशा भारती राजपुर थाना, बाला लखिन्दर सिंह धनसाेई थाना, सुदर्शन राम कृष्णाब्रह्म थाना, धीरज कुमार मुरार थाना, अमृत लाल नया भाेजपुर थाना, संताेष कुमार नगर थाना, कुमार सुमित धनसाेई थाना और पप्पु कुमार राजपुर थाना काे पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार पाने वाले पुलिस अधिकारियाें का एसपी ने मनाेबल बढ़ाते हुए और बेहतर करने की बात कहीं। वहीं अन्य पुलिस पदाधिकारियाें काे ऐसे पुलिस वालाें के कार्य करने के तरीके से सीख लेने की भी नसीहत दी। वहीं बेहतर कार्य करने वाले पांच थानाध्यक्षाें काे भी सम्मानित किया गया।