CRIME

बुलेट बाइक और भैंस के लिए विवाहिता काे घर से निकाला

 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

दहेज में बुलेट बाइक और मथुरही भैंस के लिए विवाहिता काे उसके ससुराल वालाें ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने मामले में पति, ससुर समेत पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज हाेने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजपुर थाना क्षेत्र के नागपुर गांव के राम अवतार की पुत्री शांति की शादी यूपी के सुहवल थाना क्षेत्र के अंहारीपुर गांव के कमलेश गुप्ता के पुत्र राजन गुप्ता के साथ 19 फरवरी 2022 काे हुई थी। शादी के बाद विवाहिता काे एक बच्चा भी हुआ। बच्चा हाेने के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में बुलेट बाइक और मथुरही भैंस की मांग करने लगे। दहेज पुरा नहीं हाेने पर ससुराल वालाें ने मारपीट कर विवाहिता काे 31 जनवरी 2024 काे देवल पुल के समीप छाेड़ कर भाग गए। विवाहिता किसी तरह से अपने मायके पहुंच घटना परिजनाें काे सुनाई। परिजन मामले में स्थानीय स्तर पर समझाैता का काफी प्रयास किया। समझाैता नहीं हाेनें पर विवाहिता ने पति समेत पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आराेपिताें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button