Accident

बुधनपुरवा मोहल्ले में आग लगने से हजारों का नुक़सान

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

शहर के बुधनपुरवा मोहल्ले में स्थित छोटे ओझा के मकान में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई।

मिली जानकारी के मुताबिक फायर ब्रिगेड की टीम कलेक्ट्रेट में माॅक ड्रिल कर रही थी। उसी दौरान बुधनपुरवा मोहल्ले में छोटे ओझा के मकान में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही जिला अग्निशमन पदाधिकारी सत्यदेव सिंह के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है फायर ब्रिगेड कर्मियों के तत्परता से लाखों की क्षति होने बचा लिया गया।अग्निशमन पदाधिकारी ने बताया कि आगलगी के कारणों की जांच की जा रही है। आगलगी में हुए क्षति का आकलन किया जा रहा। आग पर काबू पाने में सदर अग्निशामलय पदाधिकारी सुनंदा कुमारी, प्रमोद कुमार सिंह, कुंदन कुमार, नितीश कुमार और विकास कुमार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button