बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में रेडक्रास सोसाइटी द्वारा वितरण किया गया राहत सामग्री

बीआर दर्शन | बक्सर
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शनिवार को रेडक्रास सोसाइटी द्वारा ग्रामीणों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया गया। बाढ़ प्रभावित लोगों को खाने-पीने के साथ दैनिक उपयोग के समान दिए गए।
डीएम सह अध्यक्ष रेडक्रॉस अंशुल अग्रवाल के निर्देश पर रेडक्रास सोसाइटी द्वारा बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। समिति के द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में घूम कर लोगों को राहत सामग्री उपलब्ध कराने का काम किया गया। टीम ने श्रीकांतपुर केशोपुर , गंगौली गांवो में भ्रमण कर राहत सामग्री दी गई।राहत सामग्री वितरण रेडक्रॉस के सचिव डॉक्टर श्रवण कुमार तिवारी की अध्यक्षता में की गई। मौके पर आपदा प्रभारी राजीव कुमार सिंह, रेडक्रॉस एक्सक्यूटिव कमेटी के मेंबर सह नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि नियमतुल्ला फरीदी, रितेश उपाध्याय रेडक्रॉस कार्यालय सहायक अवधेश कुमार के साथ अन्य थे।