Uncategorized

बहन को बचाने के चक्कर में करंट के चपेट में आया भाई, हुई मौत

इटाढ़ी थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव में हुआ दर्दनाक घटना

करंट लगने के बाद युवक को पहुंचाया गया सदर अस्पताल

बीआर दर्शन। बक्सर

करंट की चपेट में आई बहन को बचाने के चक्कर में भाई की मौत हो गई। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए।

मिली जानकारी के मुताबिक इटाढ़ी थाना क्षेत्र के धर्मपुरा गांव के संतराज यादव अपने घर में थे। उसी दौरान कपड़ा सुखाने के चक्कर में छत के समीप से गुजर रहे तार के चपेट में उनकी बहन आ गई। बहन को बचाने के दौरान संतराज करंट प्रवाहित तार के चपेट में आ गया। परिवार के लोग संतराज को करंट प्रवाहित तार के चपेट से किसी तरह से छुड़ाया। करंट के चपेट में आने से संतराज काफी गंभीर रुप से जख्मी हो गया। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में पहुंचाया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने युवक को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल गया। युवक के मौत के बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button