OTHERS
बगैर अनुमति के डीजे बजाने वाले संचालकों पर दर्ज कराई गई एफआईआर

बीआर दर्शन | बक्सर
महाशिवरात्रि पर्व पर शिव बारात में बगैर अनुमति के डीजे बजाने पर प्रशासन ने सख्त कदम उठाया। टाउन थाना पुलिस ने चार डीजे संचालकों पर एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस जांच कर रही है।


टाउन थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को शहर में विभिन्न मोहल्लों से शिव बारात निकला था। बारात में डीजे बजाया जा रहा था। टाउन थाना में तैनात एसआई गुड्डी कुमारी ने ज्योति चौक के समीप डीजे संचालकों से डीजे बजाने की अनुमति दिखाने की बात कही। डीजे संचालकों द्वारा कोई कागजात नहीं दिखाया गया। मामले को लेकर पुलिस ने महेश बाबू, टाइगर डीजे, आदित्य डीजे और एपी डीजे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।





