CRIME

बगेन गोला थाना क्षेत्र में दरवाजे के समीप युवक को मारी गोली, हुआ रेफर 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

बगेन गोला थाना क्षेत्र के पिपराढ़ गांव में दरवाजे के समीप गांव में युवक को गोली मार दी। युवक को तत्काल रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव के देव प्रकाश गोंड कहीं जा रहे थें। उसी दौरान गांव के ही एक अन्य युवक ने गोली चला दी। गोली युवक के गर्दन में लगी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने जख्मी युवक को तत्काल रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। गंभीर स्थिति को देखते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर सौरभ राय के मुताबिक गोली गर्दन में फंसी हुई है। बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। सूचना मिलते ही बगेन गोला थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ग्रामीणों से मिली जानकारी के आधार पर जांच शुरू कर दी है। सदर अस्पताल में पहुंचे टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि जख्मी युवक को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है। घटना की जानकारी बगेन पुलिस को दी गई है। बगेन पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button