Accident

बक्सर में करंट के चपेट में आने से कैमूर के युवक की मौत 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

शहर के सोहनीपट्टी मोहल्ले में गृहनिर्माण के दौरान करंट के चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी।

मिली जानकारी के मुताबिक कैमूर जिला के हरिहरपुर गांव के संतोष कुमार 21 वर्ष गृहनिर्माण कार्य ठेकेदार के साथ करता था। मंगलवार की दोपहर सोहनीपट्टी मोहल्ले में चल रहे गृहनिर्माण में कार्य कर रहा था। कार्य करने के दौरान वह करंट के चपेट में आ गया। साथ में कार्य कर रहे मजदूरों ने देखा तो तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच के बाद मजदूर को मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक मजदूर की मौत अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही हो गई थी। अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना टाउन थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टाउन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों को घटना का सूचना दे दिया गया है। परिजनों द्वारा एफआईआर दर्ज कराने पर घटना की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button