बक्सर – कोचस मार्ग पर ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत

बीआर दर्शन | बक्सर
राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा कोचस मुख्य मार्ग पर जलहरा के समीप तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिला के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत अहिरौली गांव निवासी 30 वर्षीय राकेश खरवार पिता अशोक खरवार के रूप में की गई है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई है।


मिली जानकारी के मुताबिक रात्रि लगभग 11:00 बजे यह युवक कोचस की तरफ से लौट रहा था।जैसे ही इसकी बाइक जलहरा बैंक के पास पहुंची तभी विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया। धक्का लगते ही युवक जख्मी होकर गिर पड़ा। अंधेरे का लाभ उठाकर ट्रक भाग निकला। कुछ देर बाद राहगीरों ने युवक को अचेत अवस्था में देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस जख्मी को तत्काल राजपुर सीएचसी पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पास मौजूद मोबाइल से पुलिस ने इसकी सूचना परिजनों को दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के बाद परिवार में भी कोहराम मच गया।परिजनों ने बताया कि यह किसी शादी समारोह में गया था। जहां से वापस घर की ओर लौट रहा था।




