OTHERS

बक्सर की बेटियों का जलवा : इंटर आर्ट्स में संगम कुमारी बनीं जिला टाॅपर

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा इंटरमीडिएट (आर्ट्स, साइंस एवं कॉमर्स) का रिजल्ट जारी होते ही बक्सर जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। इस वर्ष जिले के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, जिसमें बेटियों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए जिले का मान बढ़ाया।

संगम कुमारी ने किया टॉप, 466 अंक के साथ बनीं जिला प्रथम :

इंटर आर्ट्स संकाय में उच्च विद्यालय कोरान सराय की छात्रा संगम कुमारी ने 466 अंक प्राप्त कर पूरे जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार एवं विद्यालय में हर्ष का माहौल है। संगम के पिता उमाकांत सिंह और माता संगीता देवी ने बेटी की सफलता पर गर्व जताया।

दूसरे स्थान पर तीन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने 465 अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से स्थान बनाया है। एमपी हाई स्कूल बक्सर की प्रज्ञा कुमारी, पिता राजू कुमार मिश्रा, माता ममता देवी, एमपी हाई स्कूल बक्सर की मान्यता वर्मा, पिता विजय कुमार, माता शिला देवी, उच्च विद्यालय मुंगाव के आयुष कुमार, पिता हेमंत कुमार, माता रिंकू देवी है इन सभी छात्रों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से जिले का नाम रोशन किया है।

उच्च विद्यालय इटाढ़ी के विशाल कुमार ने 464 अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया है। उनके पिता लालबाबू पाल एवं माता मीरा देवी हैं। उनकी सफलता पर भी विद्यालय एवं परिवार में उत्सव का माहौल है। छात्र-छात्राओं के इस शानदार प्रदर्शन से जहां शिक्षकों में गर्व की भावना है, वहीं अभिभावक भी बेहद खुश नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button