बक्सर की डीएम बनी साहिला, डॉ. विद्यानंद सिंह को मिला प्रमोशन

बीआर दर्शन | बक्सर
बिहार सरकार द्वारा जारी नई अधिसूचना के बाद बक्सर जिले में प्रशासनिक बदलाव हुआ है। प्राथमिक शिक्षा निदेशक साहिला को बक्सर का नया डीएम नियुक्त किया गया है। वह 2018 बैच की आइएएस अधिकारी हैं।

हाल ही में बक्सर के वर्तमान जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह को अपर सचिव रैंक पर प्रमोशन मिला था, जिसके बाद से जिले के लिए नए डीएम की नियुक्ति की चर्चा तेज थी।

सरकार की ओर से हुए बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों के तबादले में बक्सर भी शामिल रहा। नई अधिसूचना के अनुसार साहिला अब जिले की प्रशासनिक व्यवस्था की कमान संभालेंगी। उनके कार्यभार ग्रहण करने के बाद जिले में विकास योजनाओं, विधि-व्यवस्था और सरकारी कार्यक्रमों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

जिला प्रशासनिक गलियारों में इस बदलाव को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि बक्सर के पूर्व डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान कई महत्वपूर्ण कार्यों को जमीन पर उतारा और जिले में कई कल्याणकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग भी की। पदोन्नति के बाद अब वे राज्य स्तर पर नई जिम्मेदारी निभाएंगे।




