बक्सर एसपी का हुआ तबादला, शुभम आर्या संभालेंगे कमान

बीआर दर्शन | बक्सर
भारतीय पुलिस सेवा के कई अधिकारियाें का तबादला गुरुवार काे सरकार के द्वारा किया गया। तबादले के क्रम में बक्सर एसपी मनीष कुमार का तबदला पटना किया गया। वहीं दरभंगा नगर पुलिस अधीक्षक शुभम आर्या काे बक्सर का कमान साैंपा गया है। शुभम आर्या 2019 बैच के आईपीएस हैं।
बिहार पुलिस के नये महानिदेशक आलाेक राज के कार्यभार संभालने के बाद तबादलाें का दाैर शुरु हुआ। सरकार के निर्देश पर गुरुवार 29 आईपीएस अधिकारियाें का तबादला किया गया। जिसमें बक्सर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार काे केन्द्रीय चयन पर्षद सिपाही भर्ती पटना में भेजा गया है। वहीं दरभंगा नगर में तैनात पुलिस अधीक्षक शुभम आर्या काे बक्सर का कमान साैंपा गया है। बक्सर एसपी का कार्यकाल काफी सराहनीय रहा। अपराध नियंत्रण और शराब माफियाओं पर अंकुश लगाने में कामयाब रहें। मनीष कुमार काफी सरल व्यवहार के थे।