फौज का रिटायर्ड सनकी पति ने पत्नी का सिर किया कलम, गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही छापेमारी

बीआर दर्शन | बक्सर
कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरक गांव के दक्षिण टोला में एक सनकी पति ने पत्नी का सिर कलम कर मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि तूफानी सिंह भी घटनास्थल पर पहुंच पीड़ित परिवार से मिलकर उनका ढांढस बंधाया। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।
मुखिया प्रतिनिधि से मिली जानकारी के मुताबिक गांव के कपिलमुनि सिंह फौज से रिटायर्ड हो गांव में रह रहे थे।उन्होंने बताया कि आए दिन आरोपी अपनी पत्नी उर्मिला देवी(55 वर्षीय) से हमेशा लड़ता झगड़ता रहता था। इसके पूर्व घरेलू हिंसा से पीड़ित मृत महिला को न्याय दिलाने के लिए पंचायत स्तर पर भी स्थानीय जनप्रतिनिधि व गांव के वरिष्ठ नागरिकों ने पहल करते हुए विवाद को सुलझाने का प्रयास किया था। आरोपी कपिलमुनि सिंह ने गुरुवार को मामुली विवाद में पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी। कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। आरोपी के गिरफ्तारी को छापेमारी की जा रही है।