OTHERS

फेसबुक पर हुआ प्यार ताे तीन बच्चाें के पिता के साथ फरार हुई महिला, पुलिस ने किया बरामद

 

बीआर दर्शन | बक्सर

फेसबुक से हुए प्यार में पागल एक बच्ची की मां तीन बच्चियाें के पिता के संग फरार हाे गई। घटना काे लेकर महिला के पति ने एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए महिला और उसके प्रेमी काे झारखंड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस दाेनाें काे लेकर गुरुवार काे बक्सर पहुंच गई। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक नई बाजार की रहने वाली एक 32 वर्षीय महिला एक अगस्त काे घर से अपनी एक वर्षीय बच्ची काे लेकर माेबाइल बनवाने का बहाना बनाकर घर से गायब हाे गई थी। काफी खाेजबीन पर महिला के नहीं मिलने पर उसके पति ने टाउन थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में जांच की ताे महिला झारखंड के दुमका में अपने प्रेमी के साथ पकड़ी गई। पुलिस ने जब गिरफ्तार किया ताे मामला फेसबुक से प्यार का मामला सामने आया। आराेपित प्रेमी दुमका का रहने वाला रुपेश कुमार साह है। आराेपित ने पुलिस काे बताया कि उसकी शादी पूर्व में हाे चुकी थी। उसके तीन बच्चियां भी है। पिछले दिनाें उसकी पत्नी अपने प्रेमी के साथ फरार हाे गई थी। पत्नी के गायब हाेनें के बाद आराेपित फेसबुक पर नई बाजार की महिला के संपर्क में आया था। फेसबुक के जरिए दाेनाें एक अगस्त काे घर से गायब हाे गए। महिला नई बाजार से अपनी बच्ची काे लेकर पटना पहुंची जहां पर उसका कथित प्रेमी माैजूद था। पटना में दाेनाें कुछ दिन रहे और इसके बाद झारखंड चले गए। पुलिस ने दाेनाें काे गिरफ्तार कर थाना लाई। टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि दाेनाें काे काेर्ट में प्रस्तुत किया गया। कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button