फांसी लगा युवती ने समाप्त कर ली जिंदगी, जांच में जुटी पुलिस

बीआर दर्शन | बक्सर
सिकरौल थाना क्षेत्र के बेलांव गांव में सोमवार को एक छात्रा ने फांसी लगा कर अपनी जीवन समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।



मिली जानकारी के अनुसार छात्रा बेलांव गांव निवासी मंजू कुमारी है। युवती सोमवार को पंखे के हुक में दुप्पटे को फंसा कर फांसी लगा ली है। जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों की इसकी सूचना तब मिली जब उसकी मां खाना खाने के लिये बोलने आई। मां जब घर मे आई तो देखा की मंजू कुमारी फांसी लगा कर आत्महत्या कर अपनी जीवन समाप्त कर चुकी है। आत्महत्या की सूचना पाकर मौके पर पहुंची सिकरौल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये बक्सर भेज दिया है। वही दूसरी तरफ घटनास्थल पर फोरेंसिक जांच की टीम पहुंच कर मामले की जांच कर कई साक्ष्य किए है। सिकरौल प्रभारी थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि बेलांव गांव की युवती ने पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।





