प्रेम – प्रसंग में गायब किशोरी को लेकर मारपीट, वृद्ध महिला की मौत
इटाढ़ी थाना क्षेत्र के हकीमपुर गांव हुई मारपीट की घटना पुलिस हत्यारोपियों के गिरफ्तारी को लेकर पुलिस कर रही छापेमारी
बीआर दर्शन। बक्सर
इटाढ़ी थाना क्षेत्र के हकीमपुर गांव में हुए विवाद में एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला राजमुनी देवी की मारपीट कर हत्या कर दी गई। घटना सोमवार की देर शाम घटी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक हकीमपुर गांव की एक लड़की एक मार्च से ही घर से गायब है। गायब लड़की के परिजनों ने मृतका राजमुनी देवी के पुत्री के लड़के के खिलाफ स्थानीय थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। सोमवार को लड़की के परिजन राजमुनी के दरवाजे पर पहुंच गए। जहां पर मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान वृद्ध महिला को गंभीर चोट लग गई। जख्मी महिला के इलाज के लिए परिजन चौसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचे। जहां पर महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। इटाढ़ी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कराई गई है। हत्या के आरोपितों के गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। घटना के बाद दोनों परिवारों में तनाव व्याप्त है।