पूर्व सैनिक के निधन पर जवानों ने तिरंगे के साथ दी अंतिम विदाई

बीआर दर्शन | बक्सर
जिले के चौसा प्रखंड क्षेत्र के सिकरौल गांव के 66 वर्षीय पूर्व सूबेदार मेजर काली प्रसाद का शुक्रवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके शव को पैतृक गांव लाया गया। पूर्व सैनिक के निधन से गांव शोक़ की लहर दौड़ गई।
भूतपूर्व सैनिकों को निधन की जानकारी मिलते ही जिले भर से पूर्व सेना के जवान उनके पैतृक घर पहुंच कर तिरंगा एवं फूल माला देकर इन्हें सलामी दिया। पैतृक गांव से शव यात्रा निकाली गई जो चौसा के महादेवा घाट पहुंची। इस दौरान सैनिकों ने जमकर उनके सम्मान में नारेबाजी की। भारत माता की जय, सूबेदार मेजर काली प्रसाद अमर रहे के नारों से पूरा इलाका गूंजता रहा।
शव यात्रा में आई ई एस एम शाखा बक्सर, राजपुर, चौसा से सैकड़ो सैनिकों ने भाग लिया। पूर्व सैनिक संघ के जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे, सूबेदार मेजर आर बी सिंह, पेटी ऑफिसर सुरेंद्र सिंह, सूबेदार मेजर शिवमुनि राय, सूबेदार राम नाथ सिंह, तकनीकी ऑफिसर नायब सूबेदार फुल बदन सिंह, नायब सूबेदार तारा बाबू सिंह, नायब सूबेदार धर्मराज त्रिपाठी, हवलदार राधा मोहन राय, नायब सूबेदार जग नारायण साहू, सूबेदार हरीवंश सिंह यादव, नायब सूबेदार हकीम प्रसाद, नायब सूबेदार राम आशीष सिंह, कमलेश राम, सूबेदार वंश रोपण सिंह, नायब सूबेदार बासगीत सिंह, एवं अन्य सैनिक मौजूद थे।